Posts

Showing posts from June, 2021

ऐसे लोग जो इंसानियत की मिसाल होते हैं ।

Image
  आज इस दौर में कि जहाँ हर तरफ़ अफ़रा तफ़री मची है, यतीमों और बेसहारों का हक़ खा जाने का माहौल गर्म है, किसी की ज़रा सी मदद कर देने पर कुछ लोगों की दिली ख्वाहिश ये होती है कि उस मजबूर आदमी के साथ मदद करते हुए इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाय या इस मदद का प्रचार हो जाय और लोग खूब तारीफ़ करें कि फलाँ साहब ने फलाँ साहब की मदद की, कितना अज़ीम काम अंजाम दिया , और कुन्द ज़ेहनियत के उन जैसा मिज़ाज रखने वाले लोग उनके चाहने वाले  ऐसे शोहरत पसंद लोगों की सोशल मीडिया पर ऐसी तारीफें करते हैं कि जैसे वो कोई फरिश्ता हों,  लोगों को ऐसा महसूस कराने की कोशिश करते हैं कि इन जनाब ने जो काम कर दिया, जो मदद कर दी वो सलाहियत इनके अलावा किसी और के पास तो है ही नहीं, लफ्फाज़ियों की एक लंबी फ़ेहरिस्त है   इन लोगों के पास, आप ऐसे लोगों को अँध भक्त भी कह सकते हैं, ऐसे लोगों से शरीफ़ हज़रात उसी तरह खुद को बचाते हैं जिस तरह बरसात में खुद को कीचड़ से बचाते हैं,  और ऐसे लोगों से शरीफों को दूरी बना कर रखना भी चाहिए, इन्हें जो आईना दिखा दे ये उनके  दुश्मन हो जा...