Posts

Showing posts from August, 2021

गंदगी से भरे माहौल में नारा है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत

Image
  ये शहर पटना सीटी (बिहार) में सेल्स टैक्स ऑफ़िस के सामने का रास्ता है जो बहुत क़दीमी है और (पाटिगली) के नाम से मश्हूर है, ये रास्ता मोगलपूरा के साथ साथ कई मोहल्लों को जोड़ता है यहां के रहने वालों के लिए ये एकमात्र रास्ता है जो आवागमन के लिए मुख्य माना जाता है, बरसों से यहां की हालत ऐसी ही है कि ज़रा सी बारिश में ये रास्ता नाले के गंदे पानी से ऐसा भर जाता है कि जैसे कोई गंदे पानी की नहर हो,जबकि इस जगह पर कई लोगों के घरों के अलावा एक पुरानी मस्जिद भी है, मगर अफ़सोस सरकार खामोश अपनी आंखें बंद किये बैठी है , जो इस इलाक़े के ज़िम्मेदार लोग है सभी आंखे बंद किये बैठे हैं, नाले की सफ़ाई नाम मात्र सिर्फ़ खाना पूर्ति के लिए की जाती है, सड़क बनाई जाती है तो सड़क के ऊपर, सड़क नीचे की ढलाई तोड़ी नहीं जाती उसी के उपर सड़क ढाल दी जाती है, नतीजा ये हो रहा है के सड़क ऊपर हो गई है और मकान नीचे चला गया है, मालूम नहीं कि सरकार जिसे नाली और सड़क बनाने का काम देती है वो किस जगह से पढ़ा होता है कि जिसे ये नहीं मालूम है कि अगर हम घर से उपर सड़क बना देंगे तो सड़क और नाली का पानी सीधा उसके घर में चला जायगा, कॉरपोरेशन अपन...