Team Seva का एक ही सपना भूखा ना सोए कोई अपना
मैं नही जानता कि मुझ में और इनमे रिश्ता क्या है । जब ज़माना इन पर फ़ख़्र से मुस्कुराता है, तो कहीं दूर बैठे मेरे दिल में भी तरावट महसूस होती है । लगता है मेरी ही तो बात हो रही है, इनके पाँव में मैं खुद को देखने की कोशिश करता हूँ , यह सब नौजवान हैं, सब वैसे ही मुश्किलों का सामना कर रहे हैं जैसे देश के सभी नौजवान कर रहे हैं , मगर यह हालात से लड़ने वाले जुझारू लोग हैं , लॉक डाऊन से पहले से ही ये लोग ज़रूरतमंदों की सहयता करने में लगे हुए हैं, जब कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने हमारी जिंदगी की खुशियां लॉक कर दी हैं, तब यह नौजवान हैं जो अपनी अथाह मेहनत से कुछ चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए उनकी भूख का इंतज़ाम कर रहे हैं । हसन अली और इनके सहयोगी साथी'गण का दिल धड़कता है समाज के लिए , Teem Seva के ये सभी सदस्य ज़रूरतमंदों को राशन मुहैया करा रहे हैं , फल दे रहे हैं , ऑक्सीजन सेलेन्डर का इंतेज़ाम कर रहे हैं , मास्क बाँट रहे हैं , सेनेटाईज़र बाँट रहे हैं , रक्तदान कर रहे हैं , और भी बहुत सारी सेवाएं दे रहे हैं, मैं इनमे शामिल...