Team Seva का एक ही सपना भूखा ना सोए कोई अपना
मैं नही जानता
कि मुझ में और इनमे रिश्ता क्या है ।
जब ज़माना इन पर फ़ख़्र से मुस्कुराता है, तो कहीं दूर बैठे मेरे दिल में भी तरावट महसूस होती है ।
लगता है मेरी ही तो बात हो रही है, इनके पाँव में मैं खुद को देखने की कोशिश करता हूँ ,
यह सब नौजवान हैं, सब वैसे ही मुश्किलों का सामना कर रहे हैं जैसे देश के सभी नौजवान कर रहे हैं ,
मगर यह हालात से लड़ने वाले जुझारू लोग हैं ,
लॉक डाऊन से पहले से ही ये लोग ज़रूरतमंदों की सहयता करने में लगे हुए हैं,
जब कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने हमारी जिंदगी की खुशियां लॉक कर दी हैं, तब यह नौजवान हैं जो अपनी अथाह मेहनत से कुछ चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए उनकी भूख का इंतज़ाम कर रहे हैं ।
हसन अली और इनके सहयोगी साथी'गण का दिल धड़कता है समाज के लिए ,
Teem Seva के ये सभी सदस्य
ज़रूरतमंदों को राशन मुहैया करा रहे हैं ,
फल दे रहे हैं ,
ऑक्सीजन सेलेन्डर का इंतेज़ाम कर रहे हैं ,
मास्क बाँट रहे हैं ,
सेनेटाईज़र बाँट रहे हैं ,
रक्तदान कर रहे हैं ,
और भी बहुत सारी सेवाएं दे रहे हैं,
मैं इनमे शामिल बहुत से लोगों को नहीं जानता हूँ मगर इनके दिलों की धड़कनें और प्राणी मात्र (इन्सानीयत) की सेवा करने की ललक को महसूस कर सकता हूँ ,
इनके हाथ जब मदद को उठते हैं तो उनमें धर्म,जाति, वर्ग का फ़र्क़ नही होता है ,
यह सच्चे मददगार हर ज़रूरतमन्द तक पहुँचते हैं , यह करोड़ों खर्च नहीं कर सकते मगर अपना सर्वस्त्र लगाकर मददगार बन रहे हैं ,
इनकी राशन किट में सामान के साथ इनकी मोहब्बत गुँथी हुई है, इसमे संवेदनाएं हैं ,
मैं हसन अली साहब को व्यक्तिगत रुप से जानता हूँ ,
खुद को हमेशा खुशकिस्मत मानता हूँ कि मैं इस दुनिया में ऐसे लोगों को भी जानता हूँ जिनका दिल मोम का है और रहम इतना कि कॉकरोच भी न मरे , ये सारे सदस्य ज़िम्मेदारियों का बेहतर तरीक़े से निर्वाहन कर रहे हैं और कभी अपनी ज़िम्मेदारीयों से पीछे नही हट रहे ,
हसन अली के साथ साथ हर एक साथी को देखिये,यह सब नौजवान हैं ।
वही नौजवान, जिनपर हम अक्सर लापरवाह होने के आरोप मढ़ते रहते हैं ,
हम कहते हैं कि युवा बिल्कुल भी ज़िम्मेदार नहीं जबकि आज इस मुश्किल घड़ी में युवा ही हैं, जो हिम्मत करके ख़िदमत कर रहे हैं , पूरे देश मे युवाओं की टोली की टोली हैं जो घर घर राशन पहुँचा रही हैं , इन युवाओं के सामने सर झुकाने को दिल करता है ,
मैं मिला हूँ ऐसे कई लोगों से और एक से एक मेहनती और मोहब्बत से लबरेज़ दिलों को देखा है मैनें ,
यक़ीन होता है कि मां बाप और रिश्तेदार एक दिन फ़ख़्र से कहेंगे कि उनके आँगन में ऐसी शख्सियतें पैदा हुई थीं ,
यह सब अपने अपने घरों का नाम संसार मे रौशन कर रहे हैं ,
आज यह सब दुनिया की उस फ़ेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं, जो कोरोना महामारी में इंसानियत की खिदमत में लगी है ।
आप सब इनको आशीष दीजिये , दुआएँ दीजिये,
प्रार्थना कीजिये ,
कि यह नौजवान और मज़बूत हों,
इनके नेतृत्व में हमारे घरों के बच्चे भी सेवा सीखें और हम सब मिलकर कोरोना को भी मिटा सकें और भूख और दूसरी ज़रूरतों को भी पूरा कर सकें ,
यही हैं सशक्त भारत की असली तस्वीर
मेरी दुआएं सदैव आप सभी के साथ हैं ,
नाज़ है भाईयों आप पर, नाज़ है
Team Seva पर,नाज़ है ।
आपका भाई
परवेज़ अली
























Comments
Post a Comment